जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन के अंतर्गत जनपद की दोनों सीट बसपा के खाते में चली गयी हैं। इस गठबंधन से टिकट लेने वालों की होड़ लगी हुई लेकिन पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जल्द ही जौनपुर सदर लोकसभा सीट से वरिष्ठ बसपा नेता अशोक सिंह को बसपा का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

विगत लोकसभा चुनाव में बसपा जौनपुर सदर से दूसरे स्थान पर रही थी। सपा से गठबंधन के बाद कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो चुका है। सियासी समीकरण पूर्ण रुप से गठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रहा है। ज्ञात हो कि इस टिकट को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती से कई बार अशोक सिंह की मुलाकात लखनऊ व दिल्ली में हो चुकी है। विगत वर्षों में जिले के अनेक कार्य करने वाले अशोक सिंह के प्रति पार्टी का झुकाव है।
पार्टी आलाकमान का कहना है कि साफ सुथरी राजनीतिक छवि वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर जनपद में विकासात्मक कार्य में इजाफा करेगी। अशोक सिंह निश्चित रुप से पार्टी के सभी पैमाने पर खरे उतरते हैं। उक्त मुलाकात के पश्चात यह माना जा रहा है कि अशोक सिंह के नाम पर मुहर लगनी लगभग तय है।
औपचारिक घोषणा के बाद ही प्रत्याशी के नाम पर हरी झंडी मिलनी है लेकिन बार बार दिल्ली की बैठक में अशोक सिंह का जाना इस तरफ इशारा कर रहा है कि टिकट की दावेदारी में उनका नाम लगभग कंफर्म माना रहा है।




DOWNLOAD APP