जौनपुर। भारतीय संस्कृति में व्याप्त अन्तःचेतना का प्रस्फुटन है होली का पर्व। उक्त बातें राष्ट्र सेविका समिति काशी प्रान्त की प्रान्त कार्यवाहिका माया पाण्डेय ने वसुंधरा शाखा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कही।
अध्यक्षता करते हुये शशि मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने कहा कि भारतीय संस्कृति, सनातन संस्कृति है। साथ ही डा. अनीता त्रिपाठी, डा. उषा सिंह, सुचिता सिंह, अंजू सिंह, अंजली त्रिपाठी, शिवेश त्रिपाठी ने होली व फगुआ गीत प्रस्तुत किया।
जौनपुर नगर में आयोजित कार्यक्रम में ध्वज वंदन
करतीं राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारीगण।
इसके अलावा किरन सिंह ने गण गीत एवं उषा जायसवाल व जूही सिंह ने एकल गीत प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन डा. सरला त्रिपाठी ने किया। गर्विता के प्रार्थना के बाद कार्यवाहिका निशा त्रिपाठी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अन्त में वसुंधरा शाखा की कार्यवाहिक व कार्यक्रम की आयोजक नीतू सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह नारायण दास, प्रेमलतो सिंह, उषा शुक्ला, सविता त्रिपाठी, सुनीता मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा एडवोकेट, माया सिंह, सारिका सचिन सोनी, संगीता अग्रवाल, सरिता सिंह, रागिनी सिंह, डा. रागिनी गुप्ता, रूबी मिश्रा, अंजू पाठक, रेखा सिंह, निरूपमा सिंह, शीला सिंह, कविता सिंह, विनीता साहू, संस्कृति सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, आराधना श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, राहुल सिंह, सुशील सिंह, डा. ब्रह्मेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP