जौनपुर। सुन्दर भावनाओं के कारण ही इंसान का मयार ऊंचा होता है। इंसान का असल उद्देश्य प्रभु को पाना है। जो सर्वत्र समाई परम सत्ता है। अगर इस पहलू की तरफ गौर नहीं किया तो जीवन दुनियावी स्तर तक ही सीमित रह जाता है।

उक्त उद्गार समोधीपुर में महात्मा मिश्री लाल जायसवाल के आवास पर आयोजित साप्ताहिक निरंकारी सत्संग समारोह व सन्त निरंकारी सत्संग भवन इजरी जलालपुर में उपस्थित विशाल सन्त समूह को सम्बोधित करते हुये शिमला (हिमांचल प्रदेश) से आये केन्द्रीय ज्ञान प्रचारक प्रो. एस.एल. सूद ने व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि आज निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव जी महाराज ब्रह्मज्ञान द्वारा समस्त मानव जाति का कल्याण कर रही हैं।
इस अवसर पर उदय नारायण जायसवाल, अनिल यादव, बरसाती मुखी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, रामचन्द्र, डा. महेन्द्र, श्रीमती अमरावती, सन्तोष, रामजीत, लालमनी यादव, लालचन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन उमेश विश्वकर्मा ने किया।




DOWNLOAD APP