जौनपुर: ट्रेन में मिला महिला का शव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। गंगा सतलज, किसान एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस पहचान कराने में जुटी है।
धनबाद से चलकर फिरोजपुर जाने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन शाहगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने जीआरपी चौकी पर महिला यात्री के मृत होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने इंजन के पीछे लगी जनरल बोगी की सीट से महिला का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस की जांच में महिला के पास उसकी पहचान के लिए कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी रही।