सुईथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बडौना गांव में गुरुवार को सुबह कूड़े में सुलग रही आग की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बालक झुलस गया। उसे शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव का पांच वर्षीय पुत्र रौनक सरपतहा थाना क्षेत्र के बडौना गांव में विजय बहादुर यादव के घर ननिहाल आया था।

गुरुवार को सुबह करीब सात बजे वह दरवाजे पर खेल रहा था उसी दौरान वह कूड़े में लगाई गई आग के पास पहुंच गया। वह जलते हुए कूड़े में गिर पड़ा। बालक के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जबतक पहुंचकर उसे बचा पाते तब तक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




DOWNLOAD APP