जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसका संचालन महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया। महाराष्ट्र सपा के प्रदेश सचिव हीरा लाल यादव की उपस्थिति में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा मनोनीत किये गये पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री यादव सहित उपस्थित अन्य सपाजनों ने लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत यादव, लाल मोहम्मद राइनी को सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव, अलमास सिद्दीकी को यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष, अबूजर जैदी को यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव के अलावा जिला कार्यसमिति में अनवारूल हक, राजनाथ यादव व नीरज पहलवान को उपाध्यक्ष और केराकत निवासी कमला यादव को जिला सचिव बनाये जाने का स्वागत किया। सभी को मनोनयन पत्र सौंपते हुये जिलाध्यक्ष श्री यादव ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजन यादव, सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव प्रिंसू, विस अध्यक्ष श्याम नारायण बिन्द, राजेश यादव, राजकुमार सरोज, सागर यादव, मो. आसिफ, पंकज यादव, अखण्ड प्रताप यादव, सचिन यादव, उमाकांत यादव, लालचन्द्र यादव, एसएन यादव, प्रदीप यादव, अमित यादव, नगीना यादव, मनोज मौर्य, ऋषि यादव, आशीष यादव, नीतिन सैफई, आकाश जायसवाल, समर बहादुर यादव एडवोकेट, विजय यादव, मयाकान्त यादव, मो. आसिफ, रिजवान हैद, मैसर हुसैन, सुधांशू सिंह, अम्मार, आसिफ शाह, आकिब जावेद खां, जकी अंसारी, रविन्द्र यादव, साजिद, संदीप, मो. आसिफ, महताब सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP