जौनपुर। जनपद की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बदलापुर थाने के गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते न्यायालय में हाजिर हो गये।

पुलिस के अनुसार धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी पराहित थाना मछलीशहर न्यायालय में हाजिर हो गये। वहीं धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट थाना बदलापुर के अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह निवसी रूपचन्द्रपुर थाना बदलापुर, शनि सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासी मिरसादपुर थाना बदलापुर, भूपेश सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी बरौली थाना बदलापुर न्यायालय में हाजिर हो गये।





DOWNLOAD APP