जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को अपने बुआ के घर आयी किशोरी के साथ खेत मे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।


मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी जनपद भदोही की एक किशोरी अपने बुआ के घर आयी थी। गुरुवार को वह शौच के लिए खेत में गयी थी। इतने में गांव के ही दो बच्चों के बाप ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। किशोरी के हल्ला मचाने पर जब लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला।
गुरुवार की देर शाम किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के भेज दिया था। पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी को गोधना तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




DOWNLOAD APP