• शिक्षक नेता की हत्या को लेकर सार्थियों में भड़का आक्रोश
  जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित एवं आदर्श इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज-सोनभद्र के प्रधानाचार्य डा. सुरेश यादव की नृशंस हत्या को लेकर पूरा शिक्षा जगत मर्माहत है। मालूम हो कि शनिवार को सुबह श्री यादव की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गयी जब वह सुबह टहलने निकले थे। लगभग 58 वर्षीय श्री यादव फरीदपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी में रहते हैं।

संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुये बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताया। साथ ही कहा कि यदि तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संघ बड़े आन्दोलन के लिये विवश होगा। इतना ही नहीं, आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के लिये भी बाध्य होगा। प्रान्तीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने स्व. यादव को संगठन का समर्पित साथी बताते हुये इस घटना की निन्दा किया।
जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुये दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग किया। जिला मंत्री तेरस यादव सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने इस घटना की निन्दा किया। वहीं पूर्व मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, गजाधर राय, प्रमोद सिंह सहित अन्य ने घटना की निंदा करते हुये हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही में विलम्ब होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।






DOWNLOAD APP