अम्बेडकरनगर। जिले के परिवहन महकमें को प्रदेश सरकार द्वारा मिले लक्ष्य के सापेक्ष वाहनों को सीज व चालान करने में प्रथम स्थान जबकि जुर्माना वसूली में में पाँचवाँ स्थान प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए जहाँ लक्ष्य से 6 गुना अधिक वाहनों का चालान किया वहीं लगभग दो गुना अधिक जुर्माना भी वसूला।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने जिले के परिवहन महकमे को अप्रैल 2018 से जनवरी 2019 तक लक्ष्य दिया था कि बगैर सीट बेल्ट व हेल्मेट के वाहन चलाने तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों से 60 लाख रूपए जुर्माना वसूला जाए, जबकि 750 वाहनों का चालान किया जाए। इसके अतिरिक्त आवश्यक कागजात न पाए जाने पर 360 वाहनों को सीज करने का लक्ष्य था। लक्ष्य के सापेक्ष परिवहन विभाग में लगभग दो गुना अधिक 1 करोड़ 17 लाख 1 हजार रूपए जुर्माना वसूला। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 750 वाहनों के चालान के सापेक्ष 4 हजार 5 सौ 63 वाहनों का चालान किया।
चेकिंग के दौरान आवश्यक कागजात न पाए जाने पर 360 वाहनों को सीज करने के लक्ष्य के सापेक्ष 918 वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहनों की सीजिंग व चालान के मामले में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है, जबकि जुर्माना वसूली के मामले में यह जिला प्रदेश में पाँचवे स्थान पर है। इस बावत रेनबोन्यूज ने जब सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कैलाश नाथ सिंह से वार्ता किया तो उन्होंने इसकी पुष्टि की और कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।





DOWNLOAD APP