जौनपुर: बसपा ने मछलीशहर से इन्हें घोषित किया प्रत्याशी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने मछलीशहर सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से त्रिभुवन राम को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।
रविवार को जलालपुर क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में आयोजित सपा बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में वाराणसी मंडल के सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने इसकी घोषणा की।
त्रिभुवन राम इसी जिले के केराकत विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। वह लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता के पद से रिटायर होने के बाद बसपा में शामिल हुए थे। वह वाराणसी के अजगरा विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर विधायक भी रह चुके हैं। बताते चलें कि सपा बसपा गठबंधन के बाद जिले की दोनों लोकसभा सीटों से बसपा के उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।
रविवार को जलालपुर क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में आयोजित सपा बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में वाराणसी मंडल के सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने इसकी घोषणा की।
TRIBHUVAN-RAM-MACHALISHAHAR-CANDIDATE-LOKSABHA-BSP |