जौनपुर: आश्रम के महंथ ने थाने में दी तहरीर, लगाया आरोप | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव स्थित करुणाकर आश्रम पर बुधवार को महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के समापन होने के पश्चात देर रात बगल गांव राईपुर निवासी आदेश व अवधेश अपने कुछ साथियों के साथ आश्रम पर पहुंचकर वहां पर खड़ी गाड़ी का कांच तोडने़ लगे।
विरोध करने पर आश्रम के महंत विश्व गुरु करुणानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी देते हुए मंदिर परिसर में स्थित जनरेटर को तोड़ते हुए वहां पर रखे कुछ टेंट के बर्तन को अपने साथ उठा ले गए। जिसकी सूचना महंत विश्व गुरु करुणानंद सरस्वती ने सुरेरी थाने में दी।
सूचना पर पहुंची सुरेरी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गुरुवार की देर शाम को दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष सुरेरी भैया शिव प्रसाद सिंह का कहना है कि विश्व गुरु की तहरीर पर दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।