जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला को देख मनबढ़ युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करना शुरु कर दिया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे उसके पति ने विरोध किया तो मनबढ़ युवकों ने पति पत्नी को लाठी डण्डे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गयी।

जानकारी के मुताबिक महिला घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर गांव के ही तीन युवक घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगे। महिला के विरोध करने पर उसे धमकी देते हुए गाली ग्लौज शुरु कर दिए। महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने पर उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। इसी दौरान पहुंचे उसके पति ने विरोध किया तो युवकों ने दोनों की पिटाई कर घायल कर दिया।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो युवक भाग निकले। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पति का प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





DOWNLOAD APP