जौनपुर: करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया वजहुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को समरसेबल चलाने के लिए खुले में रखे स्टेबलाइजर के कटे हुए तार की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की तड़प तड़प कर मौत हो गई।
क्षेत्र के सरैया वजहुद्दीनपुर गांव निवासी सुशील गिरी का सात वर्षीय पुत्र अंश गिरी अपने घर के सामने खेल रहा था। खेलते खेलते वह पड़ोस के निवासी सुभाष गिरी के घर के सामने चला गया। जहां सबमर्सिबल लगाने के लिए खुले में स्टेबलाइजर लगाकर रखा हुआ था और उसमें विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। स्टेब लाइजर से सबमर्सिबल तक गया हुआ था।
तार एक जगह से कटा हुआ था। जिसकी चपेट में अंश आ गया। जब तक लोग भागकर उसे बचाते तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की वजह से सुशील गिरी के परिवार में कोहराम मच गया।