जौनपुर: बारात में किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुईथाकला, जौनपुर। साथी की शादी में आजमगढ़ के दीदारगंज गांव में मंगलवार की रात बारात गये किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी प्रेमचन्द शर्मा के पुत्र नितिन की शादी के लिए बारात आजमगढ़ जिले के दीदारगंज गई थी। बारात में रोहित शर्मा 15 भी गया था। द्धारपूजा पर डीजे पर अपने मित्रों के साथ रोहित भी डांस कर रहा था।
बताया जा रहा कि डांस करते करते इतनी गर्मी हुई कि वह जमीन पर गिर गया। आनन फानन में लोग खेतासराय के एक निजी चिकित्सालय में ले गये जहां डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बहरहाल मौत किस कारण से हुई इसका पता नहीं चल सका। परिजन किसी कानूनी कार्रवाई के बजाय शव का अंतिम संस्कार कर दिए।