जौनपुर। नागरिक संघर्ष मोर्चा की बैठक चित्रगुप्त कालोनी निकट सिटी रेलवे स्टेशन के पास आलोक रंजन सिन्हा के आवास पर संरक्षक कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सर्वसम्मत से संयोजक अरूण सिन्हा द्वारा उपाध्यक्ष पद हेतु दयाल शरण श्रीवास्तव एवं सह संयोजक पद हेतु आलोक रंजन सिन्हा को मनोनीत किया गया।
साथ ही आलोक रंजन सिन्हा ने पानी की समस्या पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही चर्चा, परिचर्चा एवं गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नागरिक संघर्ष मोर्चा द्वारा सरकार से मांग किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार घर-घर लगने वाले समर्सिबल पम्प पर प्रतिबंध लगायें जिससे गिरते जल स्तर को रोका जा सके। साथ ही सरकार से यह भी मांग की गयी कि घ- घर में सरकारी योजना के तहत पाइप लाइन व जलापूर्ति की व्यवस्था की जाय।
इसी क्रम में पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिये वाटर मीटर की व्यवस्था किये जाने की मांग किया गया। बैठक का संचालन डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने किया। इस अवसर संयोजक अरूण सिन्हा  एडवोकेट, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक पाण्डेय, डा. मनीष सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, दयाल शरण श्रीवास्तव, आलोक रंजन सिन्हा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP