जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति महिला शाखा द्वारा अभिनन्दन व परिचय कार्यक्रम का आयोजन शास्त्री कान्वेंट स्कूल काली कुत्ती में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष डा. अशोक अस्थाना, संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया।

साथ ही महिला अध्यक्ष डा. जान्हवी श्रीवास्तव, महासचिव डा. मधुलिका अस्थाना, कोषाध्यक्ष मृदुला द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर समिति की ओर से स्वागत किया गया। तत्पश्चात् डा. अशोक अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, डा. जान्हवी, डा. आकांक्षा, अर्पणा, रोली सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मृदुला श्रीवास्तव एडवोकेट, ज्योति श्रीवास्तव, डा. अपर्णा श्रीवास्तव, ललिता श्रीवास्तव, डा. आकांक्षा श्रीवास्तव, रोली श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, अनूस्मिति श्रीवास्तव, डा. पूनम श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मधुलिका अस्थाना ने किया।




DOWNLOAD APP