जौनपुर: सेनेटरी पैड वितरण कर जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया जागरूक कार्यक्रम | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेनेटरी पैड वितरण करते हुये जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान 350 महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करते हुये माहवारी जैसे संवेदनशील विषय पर जानकारी दी गयी।
मुख्य अतिथि कोआर्डीनेटर डा. रूचि मिश्रा ने महिलाओं को बताते हुये जागरूक किया। उदयन एकेडमी की डायरेक्टर संगीता जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान संस्थाध्यक्ष रामजी अग्रहरि ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम सभी गांव में होने चाहिये, ताकि ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया जा सके।
इस अवसर पर मेघना वर्मा, रविन्द्र दुबे, दिवाकर मिश्रा, दीपक जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, ज्ञानेन्द्र यादव, आनन्द वर्मा आदि उपस्थित थे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक प्रीति दुबे ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।