• जायसवाल समाज सेवा समिति की हुई बैठक

जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति की जनपद कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल की अध्यक्षता में सब्जी बाजार स्थित जायसवाल धर्मशाला में हुई जहां कैबिनेट के विस्तार के साथ नगर इकाई का गठन किया गया।
इस दौरान सर्वसम्मत से शाहगंज निवासी रीता जायसवाल को महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी जबकि जिला मुख्यालय के पवन जायसवाल, मड़ियाहूं के सुरेन्द्र जायसवाल, केराकत के प्रदीप जायसवाल, मछलीशहर के शत्रुघ्न जायसवाल, मुंगराबादशाहपुर के रतन लाल जायसवाल, शाहगंज के प्रदीप जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अखिलेश जायसवाल को दी गयी। इसी तरह कृष्ण कुमार जायसवाल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके अलावा विष्णु सहाय को युवा नगर अध्यक्ष बनाया गया। तत्पश्चात् युवा जिलाध्यक्ष नगर अध्यक्ष तथा युवा नगर अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी के शीघ्र गठन हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पिछले कार्यक्रमों पर चर्चा व समीक्षा के साथ भावी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल ने गत दिवस संगठन द्वारा समाज हित में किये गये कार्यों का ब्यौरा दिया। साथ ही भावी कार्यक्रमों की रूप-रेखा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशर्फी लाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, अजय नाथ जायसवाल, ओम जी सहाय एडवोकेट, ध्रुव जायसवाल, दिलीप जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुनील जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, रमेश चन्द्र जायसवाल, उमेश जायसवाल, राज कुमार जायसवाल, विनोद जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुनील जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, फूल चंद्र जायसवाल, रामजी जायसवाल, सत्तन जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP