जौनपुर: डा. लक्ष्मीकांत व अनवारूल का किया गया जोरदार स्वागत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवचयनित जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत यादव का सपाजनों सहित उनके शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
शनिवार को नगर में आयोजित एक सादे समारोह में डा. यादव का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ ही लोगों ने कहा कि डा. यादव के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजन यादव, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य जयहिन्द यादव, डा. अमित यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अनवारूल हक को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी जतायी। इस मौके पर जहां श्री हक ने अपना विचार व्यक्त किया, वहीं उपस्थित लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जीजन अंसारी, कमलाउद्दीन अंसारी, रोहित गौतम, अरूज मिर्जा, शैलेश यादव, रितीक गुप्ता सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। स्वागत समारेाह का संचालन शैलेश यदुवंशी ने किया।
जौनपुर में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत यादव का
स्वागत करते जिला पंचायत सदस्य जयहिन्द यादव सहित अन्य।
|