जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी​ किशोरी से शौच के लिए जाते समय पड़ोस के ही एक अधेड़ ने छेड़खानी की। किशोरी के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री शनिवार की रात शौच के लिए जा रही थी। वह जैसे ही घर से कुछ दूर पर पहुंची थी कि पड़ोस के ही एक अधेड़ ने उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। किशोरी ने शोर शराबा मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। किशोरी के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को थाने ले आकर पूछताछ कर ​रही है। ​पीड़िता किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने अधेड़ के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुरेरी भैया शिव प्रसाद सिंह का कहना है कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।





DOWNLOAD APP