जौनपुर: अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होली मिलन समारोह सम्पन्न | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होली मिलन समारोह नगर के बैंकर्स प्लाजा में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविन्द बैंकर ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज जायसवाल ने वैश्य परिवार के लोगों को बधाई दिया। कहा कि आप सभी अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें। मण्डल प्रभारी श्याम चन्द्र गुप्ता ने कहा कि होली एकता का पर्व है। भारत विकास परिषद के सदस्य कर्मवीर प्रदीप जायसवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर पवन जायसवाल, राजेश जायसवाल मुन्ना, सत्येन्द्र अग्रहरि, हेमन्त जायसवाल, सतोष अग्रहरि, धर्मवीर मोदनवाल, सतोष श्रीवास्तव, अवधेश गिरि, राजेश अग्रहरि, रमेश श्रीवास्तव, शिवा अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, अश्वनी जायसवाल, जितेंद्र अग्रहरी, रोहन जायसवाल, प्रकाश, राजेन्द्र, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल आदि उपस्थित रहे।