जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गॉव निवासी अमरनाथ चौहान के घर में रखी आलमारी से छह हजार नकदी और साढ़े सात लाख के जेवरात चोरी हो गया। पीड़ित ने एक महिला के के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

अमरनाथ चौहान का आरोप है कि उनके पड़ोस की एक महिला उनके घर पर घरेलू काम धाम करने आती थी। घर में अमरनाथ चौहान के अलावा पत्नी ही थी। अमरनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि महिला दो फरवरी से सात फरवरी के बीच घर के कमरे में रखी आलमारी को खोलकर उसमें से पांच तोले का सोने का हार, दो सोने की चैन, मंगलसूत्र, नौ अंगूठी तथा अन्य कई सामान जिनकी कीमत साढ़े सात लाख रुपये है, पार कर दिया।
अमरनाथ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मधुप कुमार सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।




DOWNLOAD APP