जौनपुर: श्री सर्वेश्वरी समूह ने देवस्थलों पर बांटी झाड़ू | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह एक धार्मिक संस्था के साथ सामाजिक संस्था भी है। अघोरेश्वर महाप्रभु ने संस्था के स्थापना के समय ही मानव के हितार्थ 19 सूत्रीय कार्यक्रम भी शुरू किया।
जैसे गर्मी में राहगीरों के लिये प्याऊ की व्यवस्था, अन्धे लोगों के लिये घुघुरू युक्त लाठी की व्यवस्था, दूरस्थ स्थानों में निःशुल्क चिकित्सकीय व्यवस्था करना, दहेज रहित विवाह की व्यवस्था करना, निर्धन बच्चों को पढ़ाई की व्यवस्था करना।
उसी के तहत शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा जौनपुर के सदस्यों ने प्रतिवर्ष नवरात्र के आरम्भ के पूर्व मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में 50 फूल व 50 सीक वाली झाड़ू का वितरित किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह व्यवस्थापक, समरजीत सिंह, रामचन्द्र गुप्ता, राना प्रताप, अश्वनी सिंह, नवीन सिंह, विकास, शिवपूजन, अजीत रावत, करन रावत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
जैसे गर्मी में राहगीरों के लिये प्याऊ की व्यवस्था, अन्धे लोगों के लिये घुघुरू युक्त लाठी की व्यवस्था, दूरस्थ स्थानों में निःशुल्क चिकित्सकीय व्यवस्था करना, दहेज रहित विवाह की व्यवस्था करना, निर्धन बच्चों को पढ़ाई की व्यवस्था करना।
जौनपुर नगर के देवस्थलों पर झाड़ू बांटने निकले श्री सर्वेश्वरी समूह के पदाधिकारीगण। |