लखनऊ। लोकसभा चुनाव चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है। वैसे-वैसे राजनितिक सरगर्मियां भी तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई है। उधर राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का गठन करते हुए पदाधिकारियों की पहली लिस्ट जारी कर दिए हैं। राजा भैया 1993 में अपने जीवन की राजनीतिक पारी शुरु किए। निर्दलीय के रूप में 6 बार रिकार्ड मतों विजयी बनकर कुंडा से विधायक चुने गये। 25 साल के राजनैतिक सफर में राजा भैया ने अपने दर्जनों विधायकों के साथ पार्टियों को समर्थन दे चुके हैं।

राजनैतिक करियर ​के 25 साल पूरा होने पर रैली के माध्यम से लखनऊ के रमाबाई मैदान में तकरीबन 10 लाख से ज्यादा की भीड़ इकट्ठा कर राजा भैया ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया। सोशल मीडिया के माध्यम से सर्वे कराकर जनता से राय लेते हुए जनता के कहने पर पार्टी का गठन किया। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कद्दावर नेता के तौर पर गिने जाने वाले बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी नई पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक बनाई है। 2022 में लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना भी बन रही है।
18 प्रतिशत सवर्ण के साथ ओबीसी और अल्पसंख्यक को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के गठन के साथ राजा भैया ने संगठन के विस्तार की शुरुआत कर दी है। उन्होंने मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी की नियुक्ति का फैसला करते हुए तकरीबन प्रदेश के 50 फीसदी जिलों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें जौनपुर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी कार्य कुशलता को ध्यान में रखकर विराज ठाकुर को मिली है। श्री ठाकुर को जिला प्रभारी मनोनीत किये जाने पर उनके सहयोगियों मे खुशी का माहौल है।





DOWNLOAD APP