जौनपुर। जिले के सिरकोनी में यज्ञ मण्डल संस्कृत पाठशाला के अंतर्गत रविवार को विद्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। श्रीराम सिंह मास्टर ने भूमि पूजन किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने के लिए विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। गांव के बच्चे अब शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि इस दीप की भांति ही यहां ज्ञान का प्रकाश फैले। इस विद्यालय में प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति के साथ आधुनिक शिक्षा का समन्वय होगा जिसका लाभ जिले के प्रतिभावान छात्रों को मिलेगा।
इस मौके पर प्रबन्धक जनार्दन प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार, दिग्विजय सिंह, वंदेश कुमार सिंह, ​मुकेश मिश्रा, मनोज सिंह महाजन, अजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP