जलालपुर, जौनपुर। जिले के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी बाल गायिका विदुषी वर्मा का चयन सोनी टीवी पर प्रसारित होने जा रहे रियलटी शो सिंगिंग सुपरस्टार के द्वितीय चक्र में हो गया।
जिसका आयोजन आगामी 14 अप्रैल को दिल्ली में होगा। सोमवार को वाराणसी (लक्सा) स्थित ओके इंटरनेशनल होटल में आयोजित ऑडिशन में पूर्वांचल भर से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। विदुषी के पिता विनय वर्मा पेशे से अध्यापक है।
विदित हो कि इसके पूर्व विदुषी का चयन सा रे गा मा पा लिट्ल चैम्प के मेगा ऑडिशन में हुआ था। विदुषी ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल (फूलपुर) कक्षा 6 की छात्रा हैं। विदुषी अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।




DOWNLOAD APP