जौनपुर: मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष बने अलमास अहमद सिद्दीकी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद से विचार विमर्श करने के बाद ढालगर टोला वार्ड से निर्वाचित सभासद अलमास अहमद सिद्दीकी को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उनकी यह नियुक्ति की गयी है।
अलमास अहमद सिद्दीकी सबसे कम उम्र में नगर पालिका परिषद जौनपुर में सभासद निर्वाचित होने का खिताब पा चुके है और युवाओं को साथ लेकर पांच वर्षों से पार्टी में कार्य कर रहे है। उनकी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने पार्टी कार्यालय पर माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अलमास अहमद सिद्दीकी ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के जनाधान को बढ़ाने के साथ—साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, संरक्षक मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद अहमद एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते है और उनके साथ संघर्ष में हमेशा सड़क पर उतरने को तैयार है।
इस मौके पर युवा नेता रिजवान हैदर राजा, जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष अखंड यादव, लोहिया वाहिनी के नवचयनित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत यादव, आकिब जावेद खान, मो. जकी अंसारी, मो. तारिक, मो. आसिफ, सुधांशू सिंह, मैसर हुसैन, पुष्पेंद्र निषाद ने बधाई दी है।