जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में चल रही पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन सत्र में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। अंतिम दिन दौड़ की प्रतियोगिताएं हुई।
सोमवार को दौड़ की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यार्थियों की 100 मीटर पुरुष दौड़ में इंजीनियरिंग के संतोष राजभर, महिला वर्ग में बीफार्मा की आकांक्षा दुबे, 100 मीटर शिक्षकों की रेस में डॉ. प्रदीप कुमार, कर्मचारियों के लिए आयोजित 100 मीटर की रेस में नीलेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की 200 मीटर पुरुष दौड़ में इंजीनियरिंग के शिवेंद्र यादव, महिला दौड़ में माइक्रोबायोलॉजी की क्रांति यादव ने बाजी मारी।

400 मीटर पुरुष रिले रेस में सैय्यद इकबाल, महिला वर्ग में फार्मेसी की आकांक्षा अव्वल रही। 50 मीटर शिक्षक मटका रेस में फार्मेसी के डॉ. धर्मेंद सिंह जीतें। रस्साकसी प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग के शिक्षकों ने बाजी मारे। चौथे दिन को शाम को हुई भाला फेंक महिला प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस की सुप्रिया सिंह प्रथम एवं 400 मीटर इकबाल हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक वर्ग में हुई प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक पुरस्कार डॉ. मनोज पांडेय को मिला।
मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नियमित खेलकर और भी बेहतर कर सकते हैं। खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की तरफ उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती रहेगी। विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार ने खिलाड़ियों कहा कि आज पूरी लगन और मेहनत के साथ खेला है। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से व्यक्तित्व का विकास होता है।

प्रतियोगिता के संयोजक रजनीश भास्कर ने स्वागत किया। सहसंयोजक डॉ. प्रवीण सिंह ने प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता में परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 450 अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया है। धन्यवाद डॉ. संतोष कुमार एवं संचालन अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. वंदना राय, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. नूपुर तिवारी, डॉ. राजकुमार, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. एस तिवारी, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अवध बिहारी सिंह, अन्नू त्यागी, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विवेक पांडेय, वंदना सिंह, डॉ. विनय वर्मा, रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP