सूरत। अहिंसा विश्व भारती द्वारा महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष में 'आध्यात्म व नैतिकता द्वारा राष्ट्र निर्माण' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संजीव कुमार अडोटोरियम में किया गया। जिसमें गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली और आचार्य डा. लोकेश मुनि ने अहिंसा अवार्ड दिनेश पाण्डेय को दिया।

दिनेश उत्तर प्रदेश गोंडा जिले के तरवगंज तहसील अंतर्गत खजुरी गांव के मूल निवासी 'दिनेश टेक्सटाईल' के निदेशक हैं। हिंदी भाषी समाज को यह पुरस्कार दिए जाने पर सूरत और आसपास के क्षेत्र में लाखों हिंदी भाषियों में ख़ुशी की लहर है। दिनेश पाण्डेय हर एक जाति धर्म के लोगों लिए के लिये हमेशा तैयार रहते हैं।
शहर की कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े और सामजिक कार्य करते रहने वाले दिनेश पाण्डेय को सम्मानित किये जाने पर केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री पुरषोत्तम रुपाला, विधायक विनु झलावाडिया, डॉ. कुमार पाल देसाई आदि उपस्थित रहे।





DOWNLOAD APP