जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से विचार-विमर्श करके लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद के युवा नेता डा. लक्ष्मीकांत यादव को जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा है।

जनपद के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के मादरडीह निवासी डा. यादव की योग्यता एवं कर्मठता को देखते हुये पार्टी हाईकमान ने यह निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही डा. यादव सपा से काफी दिनों से जुड़े हैं। इतना ही नहीं, तमाम चुनाव सहित आंदोलनों में डा. यादव का काफी सक्रिय योगदान रहा है।
वहीं इसकी जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, प्रदेश सचिव राजन यादव, जय प्रकाश यादव प्रिंसू, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दिनेश यादव जिला पंचायत सदस्य, जयहिन्द यादव जिला पंचायत सदस्य, रामचन्द्र यादव पूर्व प्रमुख सुजानगंज, अखण्ड प्रताप यादव विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज, आलोक सिंह यादव एडवोकेट, हिसामुद्दीन शाह सहित तमाम सपाजनों व शुभचिंतकों ने डा. यादव को बधाई दिया है। साथ ही पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना भी किया है।




DOWNLOAD APP