जौनपुर। नगर स्थित सिद्धार्थ उपवन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 73 लोकसभा जौनपुर भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग मंत्री एवं लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के जौनपुर प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पार्टी पिछले 6 माह से चुनावी मोड़ में है। भाजपा चुनावों में माइक्रो मैनेजमेंट के द्वारा जनता के बीच संपर्क एवं संवाद स्थापित करेगी।

श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने पश्चिम बंगाल के चुनावी अनुभवों को साझा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगे की चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सिद्धार्थ नाथ सिंह को जौनपुर लोकसभा 73 का प्रभारी बनाया गया है। इनके मार्गदर्शन में हम सभी कार्यकर्त्ता लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधानसभा रघुराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव, अजीत प्रजापति, जिला मंत्री सुशील मिश्रा, सुनील सेठ, अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, अभय राय, दिव्यांशु सिंह, रिद्धिमा सिंह, राजू दादा, श्याम मोहन अग्रवाल, रविन्द्र नारायण सिंह, यादवेन्द्र मिश्रा, दीपक सिंह मांटो, अम्बुज तिवारी, अशोक शुक्ला, संजय मौर्या आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP