जलालपुर, जौनपुर। राज्यमंत्री अनिल राजभर ने विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। इस दौरान गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि मिलावटी चीज सेहत के लिए खराब होती है। कांग्रेस समेत अन्य गठबंधन पार्टियों की चाल में न फंसे। यह पार्टी गरीबों की खून चूसने का काम करती है। वे प्रधानपुर में मंगलवार को आयोजित विजय संकल्प सभा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का वोट काटने के लिए गठबंधन किया गया है। असल में पर्दा के पीछे कांग्रेस, सपा व बसपा तीनों मिले हुए है। उनका मकसद किसी तरह सत्ता हथियाना है। अखिलेश का सामाजिक न्याय उनके परिवार में ही देखने को मिल रहा है। यही काम मायावती ने भी किया है। जनता वहीं रह गई। इसलिए हर हाल में अपना बूथ जिताने का काम करें। जंग मे सब जायज है।यह चुनाव विश्व का सबसे बड़ा संग्राम है और सबसे अधिक युवा अपने देश में हैं,जो मोदी और भाजपा गठबंधन को जिताने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि मछलीशहर क्षेत्र से मायावती ने अपने खजाने के राजदार को प्रत्याशी बनाकर उतारा है। वे मायावती के शासनकाल में पीडब्लूडी के मालिक थे। अगर गलती से भी आप ने उनको अधिकार दे दिया तो खुद समझ जाइये कि वह क्या करेंगे।

जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के लिए सत्ता मेवा का साधन थी। हम सेवा के लिए सरकार में आए हैं। वे जनता से लेने के लिए सत्ता में आते हैं और हम जनता को देने के लिए सत्ता में आए हैं। आज ये महागठबंधन की महामिलावट मोदी के डर से हो रही है। क्योंकि इनकी दुकानें बंद हो गईं हैं। इसी से हताश होकर विपक्षी महाखिचड़ी पका रहे हैं। साथ ही विनाश की राजनीति कर रहे हैं। जबकि हम विकास की।
मड़ियाहूँ विधायक डा. लीना तिवारी ने कहा कि दुबार देश के पीएम मोदी बने। इसके लिए हम  सभी एक जुट होकर लगे हुए है।हम अपनी ताकत का एहसास विरोधियों को कराएगें। भाजपा की सरकार में गुंडे या तो जेल में या फिर दुनिया छोड़ चुके है। पहले गुंडे सत्ता का संरक्षण पाकर व्यापारियों तथा आम लोगों को प्रताड़ित करते थे। इन पांच साल के समय में कानून का राज स्थापित करने का काम किया गया है। विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व में भारत को छठवीं आर्थिक शक्ति बनाया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि प्रत्याशी घोषित नहीं किया और चुनावी प्रचार चालू कर दिया। जिस पर हमने कहा कि हमारा नेता नरेंद्र मोदी है और प्रत्याशी कमल का फूल है। पिण्डरा (वाराणसी) के विधायक डा. अवधेश सिंह ने कहा कि हमने माताओं व बहनों के सम्मान में शौचालय बनवाया।किसानों को 18 से 20 घंटा विजली दिया।वारिश कम हुई किन्तु अच्छी बिजली मिलने से धान की फसल अच्छी हुई।
इसके पूर्व हरीपुर गांव की प्रधान पूनम पाल और पसियाही कला के पूर्व प्रधान गिरजा शंकर पटेल ने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय कुमार सिंह व अध्यक्षता आरपी कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर डा. अजयेंद्र दुबे, आमोद सिंह, रिंकू, रणविजय दीपू, पंकज सिंह, नन्हे सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, रामविलास पाल, विनय कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, बृजनरायन दुबे, डा. नृपेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, सत्येंद्र सिंह, डा. जेपी दुबे, रविन्द्र यादव, मेहीलाल गौतम, भूपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, विनय तिवारी एडवोकेट, श्याम दत्त दुबे, संदीप तिवारी, अतुल पांडेय, सुशांत चौबे आदि मौजूद रहे।





DOWNLOAD APP