जौनपुर: वृद्ध हुआ जहरखुरानी का शिकार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। कोलकाता से घर लौट रहे वृद्ध को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में बाबूपुरवा गांव के समीप छोड़ कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी दुर्गा प्रसाद (70) पुत्र राम पदारथ कोलकाता में रहते हैं। भाई की तेरहवीं में शामिल होने के लिए वह सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर शाहगंज पहुंचे। जहां से रविवार की तड़के प्राइवेट वाहन से घर जाने के लिए बैठे थे। रास्ते में वाहन पर सवार जहरखुरानों ने किसी चीज में नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बना लिया। बेहोश होने पर नगदी व सामान लूटकर उन्हें सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।