जौनपुर: पुरानी रंजिश में अधेड़ को पीटकर किया घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बलईपुर मुसहर बस्ती में गुरुवार की दोपहर सुभाष बनबासी पुत्र जियावन ने अपने पड़ोसी जियालाल पुत्र कुशई 50 वर्ष को पुरानी रंजिश में मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है।
ग्रामीणों की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ़्तीगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घायल के सिर में गंभीर चोटें आई है तथा उसके एक हाथ फ्रैक्चर है। ग्रामीणों के अनुसार घायल दोपहर में घर के बाहर बैठा था। तभी सुबाष आकर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी है।