शाहगंज, जौनपुर। दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने व उसे जान से मारने के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का ​केस दर्ज कर लिया है।
कोंहडा गांव निवासी नीलम पुत्री स्व. रामबचन का विवाह नवंबर 2017 में पहलमापुर नटौली गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा पुत्र रामकेवल के साथ हुआ था। जिसका अप्रैल 2018 में गौना गया। विवाहिता के ससुराल पहुंचने पर परिवार के लोग दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मायके वालों ने जब उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

रविवार को विवाहिता नीलम की मां सरोजा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को ससुरालीजनों ने काफी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को उसकी पुत्री को जलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर जुटे पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर ससुराल वालों ने छोड़ा। पीड़ित विवाहिता ने घटना की खबर जब मायके दिया तो परिवार के लोग उसे घर लाये।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति प्रदीप विश्वकर्मा, ससुर राम केवल, सास बिमला देवी, जेठ साहब लाल, संजय, संदीप, जेठानी नीतू, पूनम, निर्मला व ननद शर्मिला पर दहेज उत्पीड़न अधिनियम व मारपीट के तहत केस दर्ज कर​ लिया है।




DOWNLOAD APP