जौनपुर: आर्थिक तंगी के चलते ट्रेन के सामने कूदकर दी जान | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। खेतासराय के कासिमपुर वार्ड के पश्चिम रेल लाईन पर अधेड़ ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब में मिले कागज़ से शव का शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है।
सोमवार की दोपहर खेतासराय रेलवे स्टेशन से ताप्ती गंगा शाहगंज जाने के लिए रेलवे क्रासिंग से गुज़र रही थी। तभी कासिमपुर वार्ड की तरफ से आ रहा एक अधेड़ ट्रेन के सामने अचानक कूदकर जान दे दी। जेब में मिले कागज़ के आधार पर शव की शिनाख्त कलीम 55 निवासी कैथोली थाना दीदारगंज जनपद आज़मगढ़ के रूप में हुई।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कलीम पिछले एक वर्ष से तनाव में रहता था। इसके तीन पुत्र व तीन पुत्रियां है। मृतक कलीम के ऊपर कर्ज़ भी था और आर्थिक तंगी के चलते वह तनाव में रहता था। सोमवार की सुबह वह घर से बिना बताए निकला था।