जौनपुर: बेटे के अपहरण के आरोप में पिता समेत दो पर केस | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जफराबाद थाने की पुलिस ने बेटे के अपहरण के आरोप में पिता समेत दो के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। अपहृत बालक की मां के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के परमानतपुर निवासी बसंतलाल की पुत्र सुनीता की शादी नौ साल पूर्व इसी थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। सुनीता एक बेटी और एक बेटे की मां बनी। आरोप है कि ससुराल के लोग प्रताडि़त करने लगे तो वह अपने बच्चों के साथ मायके आ गई।
आरोप है कि महिला का पति और उसका देवर आठ माह पूर्व उसके मायके आए और उसके सात वर्षीय बेटे आर्यन को जबरन उठा ले गए। महिला ने पुलिस थाने में घटना के तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने धारा १५६(३) के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सुनीता के पति संजय और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।