जौनपुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे ​अभियान के तहत बुधावार को चनगर के कुद्दुपुर चौराहा पर चेकिंग ​अभियान चलाकर गाड़ियों की तलााशी ली गई। होली और आदर्श आचार संहिता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी गई। हर चौराहा तिराहा पर पुलिस तैनात किया गया है।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर चौराहा पर एसआई विनोद कुमार अंचल ने चेकिंग अभियान चलाया। कई चार पहिया व दो पहिया वाहनों का चालान किया गया और कई लोगों को चेतावनी दी गई। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि चार पहिया वाहनों से काली फिल्म निकाली गई। वहीं कई गाड़ियों का चालान भी किया गया।
उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट होना जरूरी है। होली के त्योहार को देखते हुए किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। इसके लिए पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है। इस दौरान उनके साथ कमलेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह रहे।




DOWNLOAD APP