जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गांव निवासी अमरनाथ चौहान ने गुरुवार को अपने पड़ोसी महिला के ऊपर घर से सात लाख रुपये का गहना तथा साढ़े छह हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है।

अमरनाथ चौहान का आरोप है कि उसकी पड़ोसी महिला रेखा चौहान पत्नी समरजीत चौहान उसके घर पर घरेलू काम करने आती थी। घर में अमरनाथ चौहान के अलावा उनकी पत्नी ही थी। आरोप लगाया कि रेखा ने दो फरवरी से सात फरवरी के बीच घर के कमरे में रखे आलमारी को खोलकर उसने रखा पांच तोले का सोने का हार, दो सोने की चैन, मंगलसूत्र, नौ अंगूठी तथा अन्य कई सामान जिनकी कीमत सात लाख रुपये थी।
अमरनाथ की तहरीर पर पुलिस ने रेखा तथा उसके पति को थाने ले आयी। थानाध्यक्ष मधुप कुमार सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




DOWNLOAD APP