जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरीडीहा स्थित सीताराम माध्यमिक विद्यालय परिसर में सदर विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सदर की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई  बूथ कमेटी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
 विधानसभा सदर के सपा कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने कहां की ग्रामीण किसानों पर विशेष ध्यान दें। वरिष्ठ सपा नेता डॉ जितेंद्र यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा सपा के उद्देश्य कार्य करें। एकजुट होकर घर घर जाकर किसानों श्रमिकों असहायों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर निदान करने पर जोर दें। 
कहा कि नवगठित कमेटी के लोग गंभीरता निष्ठा से कार्य करें।इनके अलावा वीरेंद्र यादव, लक्ष्मी शंकर, गजराज ने कार्यकर्ताओं को विरोधियों के साजिशों से सतर्क रहने का निर्देश दिया। सदर  की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें गजराज यादव अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार, हिसामुद्दीन, राना शंकर, समिद शाह को उपाध्यक्ष बनाया गया।
डॉ. रियाज आलम को महासचिव, रतन साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इनके अलावा शाकिब खान, राकेश शर्मा, ओम प्रकाश, रविशंकर ,सरोज, गुलाब शर्मा, और फिरोज अहमद को सचिव नियुक्त किया गया। जबकि सत्येंद्र यादव, राजेश बेनबंसी, मिथलेश, दारा सिंह चौहान, साहबलाल गौतम, बबलू सोनकर, जवाहरलाल राजभर, बिलाल अहमद,रिजवान अहमद, अशोक कुमार, मतलूब अहमद, प्रमोद कुमार बिंद को सदस्य बनाया गया। संचालन डॉ. रियाज आलम ने किया। अध्यक्ष गजराज यादव ने नवगठित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।