जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत श्री गौरीशंकर मंदिर से शनिवार को प्रातः दस बजे भाजपाइयों ने एक विशाल विजय संकल्प बाइक रैली निकाली।
विजय संकल्प बाइक रैली सुजानगंज से प्रारम्भ होकर बेलवार बाजार,  मुंगराबादशाहपुर,  बड़ागांव होते हुए नीभापुर में जाकर समाप्त हुई। विजय संकल्प बाइक रैली में पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी से संबंधित नारे लगा रहे थे। 
बाइक रैली में पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी संतोष मिश्रा, बृजेश तिवारी,  मधुकर तिवारी प्रधान, इरफान खान, ओम प्रकाश तिवारी, नितेश तिवारी, सुभाष तिवारी, प्रवीण तिवारी, राजकुमार जायसवाल, रोहन पाण्डेय,  रामजी बिंद,  सूर्यलाल जायसवाल सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।