लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज 24 मार्च को शाम 4 बजे आगरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आगरा जिले के आगरा कालेज मैदान एमजी रोड पर किया गया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेल के सहयोग से उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के ​कई जिलों में आज 24 मार्च को ही भाजपा द्वारा विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें कानपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, नगीना संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, लखीमपुर और इटावा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अम्बेडकरनगर व बहराइच में उप मुख्यमंत्री ​डा. दिनेश शर्मा, गाजीपुर में कंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और बागपत में केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला पहुंचेंगे। जहां जनसमूह को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया सेल ने दी है।

पढ़ें: सपा ने जारी की अपनी अगली लिस्ट, आजमगढ़ से चुनाव लड़ेगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

DOWNLOAD APP