सुईथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि जैनपुर गांव में चोरों ने सेंध लगाकर नकदी समेत हजारों रूपये के गहने उठा ले गये। शनिवार की सुबह परिजन उठे तो सामान तितर बितर देख आवाक रह गये। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दिया।

जैनपुर गांव निवासी राम बहादुर वर्मा शादी विवाह में डीजे चलाता है। शुक्रवार को भी वह बारात में गया था और काफी रात घर आया तो कमरे में जाकर सो गया। सुबह देखा तो घर के अंदर सामान बाक्स टूटा पड़ा था। भुक्तभोगी के अनुसार 40 हजार नगदी समेत 80 हजार के गहने गायब हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।




DOWNLOAD APP