जौनपुर। होली के बाद अब होली मिलन समारोह का आयोजन शुरू हो गया है। इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा महासमिति का होली मिलन समारोह 31 मार्च दिन रविवार की सायं 7 बजे से नवदुर्गा शिव मन्दिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास में होगा।
इस आशय की जानकारी महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव एवं महासचिव मनीषदेव ने संयुक्त रूप से दी है। इसी क्रम में कसौधन वैश्य समाज का होली मिलन समारोह 31 मार्च दिन रविवार को दोपहर 3 बजे से गोंसाई रामलीला मैदान उर्दू बाजार में सुनिश्चित है।
इस आशय की जानकारी अध्यक्ष रवि प्रकाश कसौधन एवं महासचिव हर्षित कसौधन ने संयुक्त रूप से दी है।


DOWNLOAD APP