जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के कपसिया गांव मे शनिवार की सुबह सेंवई नाले में डूबे बालक का शव रविवार को सुबह नाले में उतराया मिला। बालक का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

कपसिया गांव निवासी संतोष यादव का 9 वर्षीय बेटा आदर्श शनिवार को गांव के बच्चों के साथ शौच के लिए सेवई नाले की ओर गया था। नाले में पानी लेने के लिए वह जैसे ही झुका तभी उसका पैर फिसल गया और नाले में डूब गया था। साथ के बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
अगले दिन रविवार को सुबह घटना स्थल से करीब पांच सौ मीटर आगे बालक का शव नाले में उतराया हुआ मिला। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटे को खोने के गम में मां मनीषा, दादी भगिनी देवी का करुण क्रंदन देख लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।




DOWNLOAD APP