जौनपुर: 225 लीटर एवं 210 शीशी शराब व तमंचा के साथ 28 गिरफ्तार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों, अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने 225 लीटर एंव 210 शीशी अवैध शराब, एक कुन्टल लहन व 2 तमंचा 315 बोर मय 3 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस के साथ कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने संतोष सिंह पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी हुसेनाबाद थाना लाइन बाजार को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना पुलिस ने सुजीत यादव पुत्र लाल बिहारी निवासी कछरा थाना शाहगंज को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा जनपद के अन्य थाना पुलिस ने उपरोक्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर सभी को चालान न्यायालय भेज दिया।