जौनपुर: 16वें स्थापना दिवस पर शुरू हुआ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के छाछो (आनापुर) गांव में स्थित शक्ति धाम में मां दुर्गा के 16वें स्थापना दिवस पर सोमवार को श्रृंगारोत्सव का आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन मां का भव्य श्रृंगार हुआ। साथ ही तमाम धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। देवी प्रसाद मिश्र की देख-रेख में तमाम कर्मकाण्ड हुये।
बता दें कि वर्ष 2003 में आस्था के केन्द्र बने इस मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी। मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा का प्रति वर्ष 4 मार्च को स्थापना दिवस मनाया जाता है। दूसरे दिन हवन-पूजन के पश्चात के भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।
मां के भव्य श्रृंगार के पश्चात मुरारी श्याम एवं देवी प्रसाद मिश्रा की देख-रेख में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शुरू हो गया है। साथ ही रामचरितमानस का भी संगीतमय पाठ में लोग शामिल हो रहे हैं।
जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र के छाछोपुर में स्थित मन्दिर में विराजमान माता रानी। |
मां के भव्य श्रृंगार के पश्चात मुरारी श्याम एवं देवी प्रसाद मिश्रा की देख-रेख में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शुरू हो गया है। साथ ही रामचरितमानस का भी संगीतमय पाठ में लोग शामिल हो रहे हैं।