जौनपुर। साहित्यिक एंव सामाजिक संस्था अपूर्वा भारती के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। उक्त आयोजन आगामी 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को जौनपुर क्लब भारती नगर के प्रांगण में रात 9 बजे से शुरू होगा।
इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक/मंत्री राधेश्याम पाण्डेय ने बताया कि उक्त अवसर पर हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी प्रयागराज, विख्यात मिश्र लखनऊ, अशोक बेशर्म प्रयागराज, ममता वार्ष्णेय आगरा, मीरा तिवारी प्रतापगढ़, साक्षी तिवारी प्रतापगढ़, प्रियंका राय लखनऊ, नीरज पाण्डेय रायबरेली, प्रकाश पटेरिया छतरपुर-मध्य प्रदेश, वाहिद अली वाहिद लखनऊ, लालजी यादव उर्फ झगड़ू भइया सारनाथ-वाराणसी सहित तमाम कवि, कवियत्री, शायर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संस्था द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘संकल्प’ और डा. आशुतोष उपाध्याय द्वारा लिखित यात्रावृत्त पुस्तक का विमोचन होगा।


DOWNLOAD APP