जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अपर आरक्षी अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी केराकत रामभवन यादव के नेतृत्व में चन्दवक थाना पुलिस ने 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश इरफान उर्फ चिचरू मोहम्मद पुत्र नाटे निवासी हरि का पूरा थाना खुटहन है। वह धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना केराकत उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम थाना केराकत का वांछित है। इसके अलावा अन्य जनपदों के कई थानों में उसके कई आपराधिक इतिहास हैं।
बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम में ओम नारायण सिंह थानाध्यक्ष चन्दवक के अलावा उपनिरीक्षक सुदर्शन यादव, आरक्षी अशोक यादव, गोवर्धन यादव, श्याम लाल सिंह, सूरज यादव, दिनेश निषाद, जितेन्द्र सिंह, सोनू यादव शामिल रहे।





DOWNLOAD APP